सिवनी: कलारबाकी में धूमधाम से मना विश्व आदिवासी दिवस, 10 हजार से अधिक लोगों ने निकाली रैली
Seoni, Seoni | Aug 9, 2026 सिवनी विधानसभा क्षेत्र के आदिवासी बहुल कलारबाकी में विश्व आदिवासी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बड़ा देव पेन ठाना में पारंपरिक पूजा-अर्चना से हुई। इसके बाद 10 हजार से अधिक आदिवासी समाज के लोगों ने विशाल रैली निकाली। रैली का समापन वृहद भंडारे के साथ हुआ। इस दौरान समाजजनों ने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए एकजुट रहने का संकल्प लिया।