देवेंद्रनगर: 3 अक्टूबर को देवेंद्रनगर CHC में वृद्धजन स्वास्थ्य शिविर, बीएमओ डॉ. अभिषेक जैन ने शामिल होने की अपील
गुरुवार शाम 7 बजे बीएमओ डॉ. अभिषेक जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि 03 अक्टूबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवेंद्रनगर में विशेष वृद्धजन स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में वरिष्ठ नागरिकों की स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परीक्षण, परामर्श एवं आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी मार्गदर्शन दिया जाएगा।