*जयपुर में फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर का पर्दाफाश, 14 आरोपी गिरफ्तार*
जयपुर में साइबर क्राइम यूनिट, पुलिस मुख्यालय और जयपुर पश्चिम पुलिस एवं थाना बिंदायका पुलिस की संयुक्त टीम ने सिरसी रोड स्थित *मंगलम ग्रैंड रेजिडेंसी के फ्लैट नंबर 1401-C* में चल रहे एक फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश कर *14 आरोपियों को गिरफ्तार* किया।
आरोपियों द्वारा *USA के नागरिकों को निशाना बनाकर Fake Apple Customer Support/Technical Support* के नाम पर साइबर ठगी की गतिविधियां संचालित की जा रही थीं। संभावित ग्राहकों को Apple Products/Services से संबंधित SMS/Message भेजकर उनके नाम पर *399, 499, 699 US Dollars अथवा अन्य राशि के Pre-Approved Charges* स्वीकृत/प्रोसेस किए जाने का झांसा देकर ठगी की जा रही थी।
पुलिस ने मौके से *13 लैपटॉप, 24 मोबाइल फोन, राउटर, SIM कार्ड, चार्जर, एक्सटेंशन बोर्ड सहित अन्य तकनीकी उपकरण* जब्त किए हैं।
मामले में *प्रकरण संख्या 237/2026* दर्ज कर आरोपियों के विरुद्ध BNS, IT Act एवं Telecom Act की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपियों से पूछताछ एवं मामले में आगे अनुसंधान जारी है।
*साइबर अपराध के विरुद्ध राजस्थान पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।*
किसी भी प्रकार का Cyber Fraud होने पर बिना देरी किए साइबर Helpline नंबर 1930, WhatsApp नंबर: 9256001930, 9257510100 या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।
राजस्थान पुलिस - आमजन में विश्वास, अपराधियों में डर।
#RajasthanPolice #JaipurPolice #CyberCrime #CyberFraud #CyberSafety
750 views | Rajasthan, India | Sep 30, 2026