सिधवलिया: बैकुंठपुर के गम्हारी में सारण तटबंध पर रिसाव की सूचना, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने लिया जायजा, प्रशासन अलर्ट
बैकुंठपुर के गम्हारी में सारण मुख्य तटबंध पर रिसाव की सूचना से प्रशासन अलर्ट। डीएम समीर सौरभ और एसपी विनय तिवारी ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा। प्रशासनिक और तकनीकी टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से रिसाव वाले हिस्से की तत्काल कराई मरम्मती।