उदवंत नगर: सरथुआ पंचायत में आवास योजना को लेकर ग्राम सभा में 610 आवेदनों पर बनी सहमति, बाकी लोगों के अधिकार के लिए आंदोलन की बात
भोजपुर जिले के उदवंतनगर प्रखंड अंतर्गत सरथुआ पंचायत में रविवार को मुखिया राकेश सिंह की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री/आवास योजना को लेकर एक विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इस बैठक में पंचायत के सैकड़ों ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। ग्राम सभा के दौरान आवास योजना के लिए कुल 866 आवेदन प्रस्तुत किए गए थे, जिनमें से 610 आवेदनों को स्वीकृति (पारित) दी गई। आक्रोश के बीच