चौरीचौरा: बहू-बेटी सम्मेलन में बेटियों के सम्मान और दहेज मुक्त समाज का दिया गया संदेश
बहू-बेटी सम्मेलन कार्यक्रम के तहत मंगलवार को सरदारनगर ब्लॉक सभागार में ग्राम पंचायत स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें महिलाओं एवं बेटियों की सुरक्षा, सम्मान, शिक्षा और अधिकारों के साथ ही दहेज प्रथा जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया। कार्यशाला में आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, शिक्षकों तथा समूह सखियों ने प्रतिभाग किया।