ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की मिशाल शेरेरां पुलिस चौकी प्रभारी गोदारा के सम्मान में भव्यविदाई समारोह!!
शेरेरां:- आम तोर पर पुलिस प्रशासन और आमजन के बीच तालमेल बहुत कम देखने को मिलता हैं लेकिन कुछ कर्मयोगी ऐसे भी होते हैं जो कहीं भी रहे उस क्षेत्र को ही अपना घर बना लेते हैं ऐसे ही भावविभोर करने वाला नजारा शेरेरां पुलिस चौकी के प्रभारी पुलिस कार्मिक रामनिवास गोदारा के विदाई समारोह में देखने को मिला!!
गोदारा के स्थानांतरण हो जाने पर रूनिया बासों के युवाओं ने स्वेच्छा के विदाई समारोह का आयोजन किया और उनका साफा और माला पहनाकर सम्मान किया!!
युवाओं ने उनके आमजन की सुरक्षा और हिफाजत के साथ क्षेत्र में शांति व सौहार्द बनाए रखने के लिए किए गए कार्यों की प्रशंसा की!!
गोदारा ने अपने विदाई संबोधन में युवाओं से नशे से दूर रहकर मेहनत के साथ अपने सपनों को साकार करके समाज में अच्छा मुकाम हासिल करने का आह्वान किया और क्षेत्र के लोगों को हर संभव कानूनन सहयोग करने का भरोसा दिलाया!!
Didwana, Nagaur | Aug 18, 2026