भितरवार: कावड़ कलश यात्रा को लेकर बैठकों का गक्रम जारी, नगर भितरवार स्थित दाऊ धाम में हुई बैठक
भगवान शिव की आराधना के पवित्र श्रावण माह में 23 अगस्त रविवार को नगर में निकाली जाएगी कावड़ कलश यात्रा। पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी पार्वती नदी दियादाह घाट से गोलेश्वर महादेव मंदिर तक निकली जाने वाली कावड़ कलश यात्रा को लेकर दाऊ धाम में आयोजन समिति की बैठक हुई। धार्मिक आयोजन को लेकर आवश्यक चर्चा करते हुए जिम्मेदारी सौंप गई।