राजनगर: केन नदी पुल पर मोटरसाइकिल छोड़कर बैंककर्मी राजू पाल लापता, पुलिस ने नदी में तलाश के लिए बचाव अभियान शुरू किया
गुरुवार शाम करीब 4 बजे बमीठा क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब केन नदी पुल पर एक मोटरसाइकिल लावारिस हालत में खड़ी मिली। मोटरसाइकिल मध्यांचल बैंक बमीठा में कार्यरत राजू पाल की बताई जा रही है। इसके बाद से राजू पाल के लापता होने की सूचना सामने आई है। मामले की जानकारी मिलते ही मड़ला थाना प्रभारी बखत सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक जानकारी में