बरेली: बरेली में बारिश का बड़ा असर, 28 सितंबर को सभी स्कूल-कॉलेज बंद, डीएम ने जारी किया आदेश
बरेली में लगातार हो रही भारी बारिश और कई इलाकों में जलभराव को देखते हुए बरेली में 28 सितंबर 2026 को सभी प्राथमिक, माध्यमिक और डिग्री कॉलेजों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने बारिश और जलभराव की स्थिति को देखते हुए यह आदेश जारी किया है। आदेश के मुताबिक यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई समेत सभी सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त स्कूल-कॉलेज