कटकमदाग: 24 घंटे में चोरी का खुलासा, लैपटॉप और दो मोबाइल बरामद
कटकमदाग थाना पुलिस ने घर से लैपटॉप और दो मोबाइल चोरी के मामले का 24 घंटे के भीतर सफल उद्भेदन करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से चोरी किए गए लैपटॉप और दोनों मोबाइल फोन भी बरामद कर लिए हैं।