कटोरिया: बदलाडीह गांव में मवेशी के फसल खाने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, मां-बेटा समेत 5 जख्मी
Katoria, Banka | Aug 12, 2026 बदलाडीह गांव में बुधवार शाम करीब 6 बजे मवेशी के फसल खाने को लेकर दो पक्ष के बीच मारपीट हो गयी। इस घटना में दोनों पक्ष के मां-बेटा समेत 5 जख्मी हो गया। जख्मी सभी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटोरिया में कराया गया। घटना को लेकर दोनों पक्ष द्वारा थाने में एक दूसरे के विरूद्ध शिकायत की गयी है।