गोबिंदपुर राजनगर: राजनगर-सरायकेला मुख्य मार्ग पर भीषण जाम, करीब 10 किलोमीटर तक वाहनों की कतार
राजनगर-सरायकेला मुख्य मार्ग पर एक हाइवा के सड़क के गड्ढे में फंस जाने के कारण भीषण जाम लग गया। छोटा दावना स्कूल के समीप एक हाइवा के फंसने के बाद सड़क पर वाहनों का आवागमन बाधित हो गया। हाइवा के सड़क पर फंसने के कारण देखते ही देखते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि करीब 10 किलोमीटर तक भारी एवं छोटे वाहनों की कतार लगने की सूचना है।