कामां: कामां पुलिस ने चोरी के मामले में फरार स्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार
कामां थाना पुलिस ने चोरी के मामले में फरार चल रहे स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कल्लू पुत्र रहमान, उम्र 56 वर्ष, निवासी नगला मुकारिब, थाना कामां को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ न्यायालय कामां से स्थाई गिरफ्तारी वारंट जारी था। एसपी शरण गोपीनाथ के निर्देशन में कार्रवाई को अंजाम देते हुए सोमवार रात 8 बजे जानकारी दी है।