जामताड़ा: अंडाल-दुर्गापुर के बीच मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन तीन महीने और आंशिक निरस्त
रेलवे ने अंडाल और दुर्गापुर स्टेशनों के बीच कई मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के आंशिक निरस्तीकरण की अवधि 1 अक्टूबर से 31 दिसंबर 2026 तक बढ़ा दी है। इस दौरान लोकोमोटिव का रिवर्सल दुर्गापुर के बजाय अंडाल स्टेशन पर होगा, और ट्रेनें आसनसोल से सीधे सैंथिया जाएंगी। इसका असर 8 प्रमुख ट्रेनों के परिचालन पर पड़ेगा।