🇮🇳 पी.बी.आर.पी. एकेडमी, दिबियापुर में धूमधाम से मनाई गई गांधी एवं शास्त्री जयंती
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर पी.वी.आर.पी. एकेडमी, दिबियापुर में विविध प्रेरणादायक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के अध्यक्ष डॉ. ललित पांडे द्वारा मां सरस्वती, महात्मा गांधी एवं लालबहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर डायरेक्टर श्री एम.ए. रूमी एवं प्रधानाचार्य श्री प्रशांत पुरवार भी उपस्थित रहे।
🎭 फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों ने स्वतंत्रता सेनानियों एवं देशभक्त नेताओं का रूप धारण कर शानदार प्रस्तुतियां दीं। वहीं कक्षा 9 एवं 11 की छात्राओं ने दिबियापुर नगर पंचायत कार्यालय के बाहर महात्मा गांधी के विचारों एवं सेवा संकल्प अभियान पर आधारित प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया, जिसे राहगीरों ने भी खूब सराहा।
🌟 कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष श्री राघव मिश्रा की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी अतिथियों ने बच्चों के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए गांधी जी एवं शास्त्री जी के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया।
#DibiyapurTheLegend #Dibiyapur #Auraiya #GandhiJayanti #LalBahadurShastri