टिहरी: टिहरी विधानसभा की खो-खो टीम ने सांसद चैम्पियनशिप ट्रॉफी में जीता प्रथम स्थान
उत्तरकाशी में हुए सांसद चैम्पियनशिप ट्रॉफी में टिहरी विधानसभा की खो-खो टीम ने अंडर-14 और अंडर-19 बालक वर्ग में दमदार खेल दिखाकर खिताब अपने नाम किया। जिला क्रीड़ा अधिकारी ने टीम को बधाई दी।