Public App Logo
विद्यार्थी सहयोग शिविर को लेकर डीएम की समीक्षा बैठक, त्वरित समाधान के लिए व्हाट्सएप ग्रुप बनाने का निर्देश। आज दिनांक 17 अगस्त 2026 को जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद की अध्यक्षता में उनके समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में 'विद्यार्थी सहयोग शिविर' के सफल संचालन और छात्रों की समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी महोदय ने छात्रों से जुड़ी समस्याओं के ससमय एवं पारदर्शी निस्तारण पर विशेष जोर दिया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों और विद्यालय प्रशासनों को निर्देश दिया कि छात्रों को अपनी शैक्षणिक व अन्य समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने कहा कि छात्रों की शिकायतों और मांगों को तुरंत दर्ज करने व उनकी ट्रैकिंग के लिए एक समर्पित व्हाट्सएप ग्रुप बनाने का स्पष्ट निर्देश दिया। व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से प्राप्त होने वाले आवेदनों और समस्याओं का निष्पादन संबंधित स्कूल एवं कॉलेज के प्राचार्यों द्वारा गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया जाएगा। बैठक में चेतावनी दी गई कि यदि किसी भी स्तर पर शिकायतों के समाधान में देरी या लापरवाही बरती जाती है, तो संबंधित प्रधानाचार्य व दोषी कर्मियों के विरुद्ध कड़ी प्रशासनिक व अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। बैठक में उपस्थित जिले के शीर्ष प्रशासनिक अधिकारी एवं शिक्षा जगत से जुड़े प्रतिनिधि शामिल हुए। समीक्षा बैठक में जिले के प्रशासनिक अधिकारी एवं शिक्षा जगत से जुड़े प्रतिनिधि शामिल हुए जिनमें श्री शेखर आनंद जिला पदाधिकारी अध्यक्षता, उप विकास आयुक्त, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी,लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी,भू-अर्जन पदाधिकारी, राजस्व एवं भू-अर्जन शाखा,जिला शिक्षा पदाधिकारी, शिक्षा विभाग, प्राचार्य एवं शिक्षक, व जिले के विभिन्न स्कूल एवं कॉलेज के प्राचार्य आदि उपस्थित थें। जिला पदाधिकारी महोदय ने सभी उपस्थित पदाधिकारियों और प्राचार्यों को समन्वय बनाकर कार्य करने तथा विद्यार्थी सहयोग शिविर को पूरी तरह से प्रभावकारी बनाने का निर्देश देकर बैठक का समापन किया। जिलाधिकारी ने सभी उपस्थित पदाधिकारियों और प्राचार्यों को समन्वय बनाकर कार्य करने तथा विद्यार्थी सहयोग शिविर को पूरी तरह से प्रभावकारी बनाने का निर्देश देकर बैठक का समापन किया। - Sheikhpura News