Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Jharkhand
Dm
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
divangau1981_3
मऊ: मतलुपुर ओवर ब्रिज पुल के पास से ज्ञदुष्कर्म मामले में वांछित 1 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
Maunath Bhanjan, Mau
| Aug 11, 2026
#national
#rape/assault
#crime
MORE NEWS
घोसी नव निर्माण मंच ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर निकाला तिरंगा यात्रा #MAU
Maunath Bhanjan, Mau | Aug 16, 2026
पवित्र श्रावण मास, कांवड़ यात्रा व सावन सोमवार के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक मऊ द्वारा नगर के गाय घाट स्थित मऊ महादेव मंदिर' परिसर का किया स्थलीय निरीक्षण/ भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा व दिए आवश्यक दिशा- निर्देश #maupolice आज सायंकाल को पुलिस अधीक्षक, जनपद मऊ कमलेश बहादुर द्वारा पवित्र श्रावण मास, कांवड़ यात्रा तथा सावन सोमवार के दृष्टिगत श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधा के दृष्टिगत नगर के गाय घाट स्थित मऊ महादेव मंदिर' परिसर का निरीक्षण/ भ्रमण किया गया, भ्रमण के दौरान उपजिलाधिकारी सदर भी मौजूद रहे । निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय ने मंदिर के प्रवेश एवं निकास मार्ग, परिक्रमा स्थल तथा कांवड़ियों के आवागमन मार्ग का बारीकी से अवलोकन किया । सावन माह में उमड़ने वाली अपार जन आस्था और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए कानून-व्यवस्था व सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को कड़े दिशा-निर्देश निर्गत किए गए । त्रिस्तरीय सुरक्षा चक्र: मंदिर परिसर व मुख्य मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल, पीएसी (PAC), महिला पुलिस कर्मी एवं एलआईयू (LIU) की सादे वस्त्रों में तैनाती के निर्देश दिए गए । 24x7 सीसीटीवी व ड्रोन निगरानी: मंदिर व आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों को सीसीटीवी कैमरों से लैस कर कंट्रोल रूम से निगरानी करने तथा भीड़ प्रबंधन हेतु ड्रोन कैमरों के उपयोग के निर्देश दिए। सुगम यातायात व रूट डायवर्जन: कांवड़ यात्रियों के निर्बाध आवागमन हेतु विशेष रूट डायवर्जन प्लान लागू करने व मंदिर से उचित दूरी पर व्यवस्थित पार्किंग स्थल चिह्नित करने के निर्देश दिए गए । जलभराव व प्रकाश व्यवस्था: श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए नगर पालिका व मंदिर प्रबंधन समिति से समन्वय स्थापित कर साफ-सफाई, पर्याप्त प्रकाश व शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया । अवांछनीय तत्वों पर पैनी नजर: सोशल मीडिया एवं संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखने तथा शांति भंग करने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध त्वरित व कठोर कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए गए । *पुलिस अधीक्षक की अपील* "श्रावण मास व कांवड़ यात्रा आस्था और भक्ति का प्रतीक है । मऊ पुलिस श्रद्धालुओं की सुरक्षित व सुगम देव-दर्शन यात्रा हेतु पूर्णतः कटिबद्ध है। सभी नागरिक एवं श्रद्धालु शांति, सौहार्द व अनुशासन के साथ पर्व मनाएं तथा किसी भी भ्रामक खबर या अफवाह पर ध्यान न देकर स्थानीय पुलिस का सहयोग करें ।"
Maunath Bhanjan, Mau | Aug 16, 2026
मऊ में लूटकांड का खुलासा: तीन आरोपी गिरफ्तार, लूटा गया सामान और बाइक बरामद #maunews #maupolice #MAU 9 अगस्त की रात मेडिकल स्टोर संचालक से तमंचे के बल पर हुई थी लूट, बदला लेने के लिए रची गई थी साजिश; मुख्य आरोपी विकास यादव समेत तीन गिरफ्तार, एक आरोपी फरार मऊ जिले के सरायलखंसी थाना क्षेत्र में 9 अगस्त की रात हुई लूट की घटना का पुलिस ने रविवार को खुलासा कर दिया। अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने बताया कि पुलिस ने घटना में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लूटा गया सामान, घटना में प्रयुक्त बाइक, दो अवैध तमंचे और कारतूस बरामद किए गए हैं। वहीं, एक आरोपी अभी फरार है,
Maunath Bhanjan, Mau | Aug 16, 2026
मऊ में मेडिकल स्टोर संचालक से कट्टा सटाकर लूट व छिनैती करने वाले आरोपी गिरफ्तार! #maupolice #MAU #maunews गाजीपुर और मऊ के रहने वाले कुल 4 आरोपियों में एक की तलाश अभी भी जारी! सुमित यादव, नितिन कुमार, विकास यादव और प्रदीप (फरार) ने दिया था लूट को अंजाम!
Maunath Bhanjan, Mau | Aug 16, 2026
ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य जागरुक का अभाव, दे रहा घावः डाॅ संजय सिंह -बरैली में लगा निःशुल्क मेगा चिकित्सा कैंप, 219 लाभान्वित मऊः तेजी से आधुनिक होती जीवन पद्वति के बीच स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही तथा ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य जागरुकता के अभाव के कारण अधिकांश लोग बीमार पड़ रहे हैं। अपने स्वास्थ्य को लेकर प्रत्येक व्यक्ति को जागरुक रहने की नितांत आवश्यकता है। ऐसा न होने की स्थिति में सामन्य रोग भी जानलेवा हो जाता है। इस समय वायरल इंफेक्शन तेजी से फैल रहा है। इसे लेकर लोगों को सेचत रहने की नितांत आवश्यकता है। प्रसिद्व चिकित्सक डाॅ संजय सिंह ने यह उदगार रविवार को बरैली ग्राम सभा में आयोजित निःशुल्क मेगा चिकित्सा शिविर में व्यक्त किया। मेडिकल डायरेक्टर डाॅ सुजीत सिंह ने कहा कि प्रतिदिन एक घंटा तक अपनी सेहत को लेकर योग एवं व्यायाम करने का लाभ मिलता है। इसके साथ कभी भी स्वास्थ्य की अनदेखी करना घातक हो सकता है। किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर झोलाछाप डाक्टर के पास जाने से जान का खतरा बना रहता है। इसलिए प्रशिक्षित व योग्य चिकित्सक से ही उपचार कराना चाहिए। डाॅ सिंह ने स्वास्थ्य जागरुकता को लेकर लोगों से स्वास्थ्य संवाद किया। शारदा नारायण वेलफेयर ट्रस्ट, विद्या सेवा संस्थान तथा रुद्राक्ष चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संयुक्त रुप से आयोजित इस शिविर में लेप्रोस्कोपिक सर्जन डाॅ मलिक अताउर रहमान, बाल रोग विशेषज्ञ डाॅ ईना यादव, एमडी मेडिसीन डाॅ अविनाश तिवारी, डाॅ एसपी सिंह, डाॅ एके सिंह, डाॅ अजय द्वारा 219 मरीजों की जांच कर निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। इस दौरान ब्लड प्रेशर, शुगर, खून की जांच, केएफटी, एलएफटी सहित निःशुल्क 18 प्रकार की जांच की गई।
Maunath Bhanjan, Mau | Aug 16, 2026