लूडो में हारने पर दोस्त को मार डालाः लखनऊ में पेट-सीने पर ताबड़तोड़ कैंची मारी, भाई बोला- पुलिस ने एंबुलेंस तक नहीं बुलाई
लखनऊ के अलीगंज में लूडो खेलने को लेकर हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि 32 साल के राहुल उर्फ अभिषेक कुमार अवस्थी की जान चली गई।
पुरनिया पुल के नीचे शनिवार शाम कुछ युवक लूडो खेल रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक शराब भी पी रहे थे। इसी दौरान विवाद हुआ और आरोप है कि प्रदीप सिंह फुटपाथ की मालिश की दुकान से कैंची लेकर आया और राहुल के पेट और सीने पर कई वार कर दिए।
राहुल खून से लथपथ होकर मौके पर गिर पड़ा। आरोपी और उसके साथी वहां से भाग गए।
राहुल के मौसेरे भाई ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने एंबुलेंस नहीं बुलाई और परिवार को खुद ऑटो से अस्पताल ले जाना पड़ा। हालांकि पुलिस का कहना है कि घायल राहुल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया था।
पुलिस ने आरोपी प्रदीप सिंह को हिरासत में लिया है और बाकी आरोपियो
Akbarpur, Ambedkar Nagar | Oct 4, 2026