गौरीगंज: योगी आदित्यनाथ ने पीआरडी जवानों के लिए 5 लाख तक कैशलेस चिकित्सा व ड्यूटी भत्ते में वृद्धि की घोषणा
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीआरडी जवानों को 5 लाख तक कैशलेस चिकित्सा सुविधा और ड्यूटी भत्ते में ₹500 से ₹600 प्रतिदिन की बढ़ोतरी की घोषणा की। गोरखपुर के कार्यक्रम का अमेठी में भी सजीव प्रसारण हुआ। जवानों और अधिकारियों ने सरकार की इस पहल का स्वागत किया।