पलिया: घर में बक्से के नीचे बैठा मिला विशालकाय कोबरा, राम गोविंद रेस्क्यू टीम ने उसे सुरक्षित पकड़ा
पलिया में रविवार को खुशीपुर पटीहन निवासी प्रदीप सिंह के घर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब परिजनों की नजर बक्से के नीचे बैठे एक विशालकाय कोबरा सांप पर पड़ी। घर में अचानक इतना जहरीला सांप देखकर परिजनों और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।