सिहोरा: सिहोरा तहसील में लगातार बारिश से घरों और दुकानों में घुसा पानी
सिहोरा तहसील के नगर एवं ओपन नगर खितौला में लगातार चल रही बारिश के कारण लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। नगर में बरसात की वजह से नदी नाली उफान पर हैं। जिस कारण से नगर के कई हिस्सों में जल भराव जैसी स्थिति निर्मित हो गई है। जैसे कि मिस्पा मिशन स्कूल वार्ड नंबर 6 एवं 8 स्थित भदोहा तालाब का पानी लोगों के घर में घुस चुका है।