Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
gautamrameshwram
कासगंज-भगवान गणेश की मूर्ति के अपमान पर मोहनपुर के गौरक्षा दल के जिला अध्यक्ष ने की सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग,थाने में दी तहरीर।
Kasganj, Kasganj
| Oct 5, 2026
MORE NEWS
कासगंज-कासगंज के कंटेंट क्रिएटर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! आगामी 11 तारीख को कासगंज में होगा भव्य 'क्रिएटर अवॉर्ड शो'।
Kasganj, Kasganj | Oct 5, 2026
कासगंज में खाकी का खौफ! सहावर एसएचओ राधेश्याम ने रातभर दौड़ाया वाहन, 24 घंटे में 8 शातिर गिरफ्तार।
Kasganj, Kasganj | Oct 4, 2026
त्योहारों को लेकर कासगंज में पुलिस-प्रशासन अलर्ट शांति समिति की बैठक में नवरात्रि, रामलीला, राम बारात और दशहरा को लेकर बनी रणनीति कासगंज। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए थाना कोतवाली कासगंज में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक कासगंज ओपी सिंह के निर्देशन में हुई बैठक में पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों के साथ नगर के गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। बैठक में शारदीय नवरात्रि, रामलीला, राम बारात, राजगद्दी, अग्रसेन जयंती और दशहरा समेत अन्य त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर चर्चा की गई। साथ ही यातायात व्यवस्था, नगर की साफ-सफाई और निर्बाध विद्युत आपूर्ति को लेकर संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने बिजली विभाग को त्योहारों के दौरान निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा तकनीकी समस्या या शिकायत का तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए। वहीं नागरिकों से आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने, अफवाहों पर ध्यान न देने तथा किसी भी अप्रिय स्थिति की सूचना तत्काल पुलिस-प्रशासन को देने की अपील की गई। बैठक में सदर तहसीलदार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कासगंज, नगरपालिका चेयरमैन, व्यापार मंडल के पदाधिकारी तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
Kasganj, Kasganj | Oct 4, 2026
श्रीराम के वनगमन पर छलका दशरथ का विरह, भावुक हुए श्रोतागण सुमंत के अयोध्या लौटने से लेकर राजा दशरथ के मरण तक का सुनाया मार्मिक प्रसंग सोरों (शूकर क्षेत्र)। तीर्थ नगरी सोरों में चल रही श्रीराम कथा के सातवें दिन कथा वाचक पंडित नितिन पचौरी ने श्रीराम के वनगमन के बाद अयोध्या में छाए शोक और राजा दशरथ के पुत्र-वियोग का मार्मिक प्रसंग सुनाया। उन्होंने बताया कि श्रीराम, सीता और लक्ष्मण के वन चले जाने के बाद अयोध्या में उत्सव की जगह मातम छा गया। मंत्री सुमंत जब श्रीराम का संदेश लेकर अयोध्या लौटे तो पुत्र-वियोग में व्याकुल राजा दशरथ की पीड़ा और बढ़ गई। अंततः श्रीराम के वियोग को सहन न कर पाने के कारण राजा दशरथ ने प्राण त्याग दिए। दशरथ मरण का प्रसंग सुनकर कथा स्थल पर मौजूद सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालु भावुक हो उठे और कई श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं। पंडित नितिन पचौरी ने कहा कि श्रीराम का वनगमन त्याग, धर्म, आज्ञापालन और मर्यादा का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने श्रद्धालुओं से श्रीराम के आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। कथा के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए। #आस्था #श्रीरामकथा #सोरों
Kasganj, Kasganj | Oct 4, 2026
सलेमपुर पीरौंदा गाँव में क्रीड़ा स्थल के साफ सफाई कराने की स्थानीय लोगों ने उठाई मांग।। #कासगंज #क्रीड़ास्थल
Kasganj, Kasganj | Oct 4, 2026
शहीद आर्येन्द्र कुमार के घर जलभराव की समस्या, CRPF मुख्यालय ने डीएम को भेजा पत्र अधूरी सड़क-नाली के कारण बारिश में घर तक भर जाता है पानी, शहीद की मां ने मुख्यमंत्री से भी लगाई गुहार कासगंज। ग्राम चंदपुरा गजपुरा निवासी शहीद CRPF जवान आर्येन्द्र कुमार जाटव के परिवार को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ रहा है। शहीद की मां राजकुमारी जाटव के अनुसार उनके घर और शहीद स्मारक तक सड़क व नाली का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है, जिससे बारिश के दौरान सड़क से लेकर घर के अंदर तक पानी भर जाता है। समस्या के समाधान के लिए परिवार की ओर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शिकायत, IGRS और ट्विटर के माध्यम से शिकायत की गई है। मामले को लेकर CRPF ग्रुप सेंटर ग्रेटर नोएडा ने भी जिलाधिकारी कासगंज को पत्र भेजकर आवश्यक कार्रवाई कराने और की गई कार्रवाई से अवगत कराने का अनुरोध किया है। शहीद परिवार को अब प्रशासन से समाधान की उम्मीद CRPF के पत्र में शहीद परिवार की समस्या के समाधान को विभाग का नैतिक दायित्व बताते हुए जिलाधिकारी से मामले में आवश्यक कार्रवाई का अनुरोध किया गया है। अब शहीद की मां को उम्मीद है कि अधूरी सड़क और नाली का कार्य पूरा कराकर जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराया जाएगा। #YogiAdityanath #crpf_heart_of_india #kasganj
Kasganj, Kasganj | Oct 4, 2026
कासगंज-लगभग दो माह से लापता मयंक की सकुशल घर वापसी,प्रेमानन्द महाराज के आश्रम से लापता होने का लगाया गया था आरोप।
Kasganj, Kasganj | Oct 4, 2026
कासगंज-57 दिन का इंतजार खत्म: प्रेमानंद महाराज के भक्त और कासगंज के लापता किशोर मयंक की ननिहाल में सुरक्षित वापसी,मथुरा के प्रेमानन्द महाराज के आश्रम से लापता होने का लगाया था आरोप
Kasganj, Kasganj | Oct 4, 2026