अतर्रा: इटरा मिलौली गाँव में बीमारी का फायदा उठाकर पूरी जमीन का बैनामा कराने का आरोप, एसडीएम से लगाई गुहार
Atarra, Banda | Aug 7, 2026 बीमारी का फायदा उठाकर पूरी जमीन का बैनामा कराने का आरोप, एसडीएम से लगाई गुहार अतर्रा इटरा मिलौली निवासी जयपाल पुत्र बलदेव कुशवाहा ने शुक्रवार को अतर्रा तहसील पहुंचकर उपजिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार मिश्रा को शिकायती पत्र सौंपा। उन्होंने आरोप लगाया कि बीमारी का फायदा उठाकर एक व्यक्ति ने उनकी सहमति के विपरीत उनकी संपूर्ण कृषि भूमि का बैनामा अपने नाम करा लिया