जबलपुर: गोहलपुर थाने में 20 हजार की मांग के आरोप पर अधिवक्ताओं का धरना, रसीद विवाद पर TI से नोकझोंक, FIR की मांग
जबलपुर के गोहलपुर क्षेत्र में वाहन हटाने के नाम पर 20 हजार रुपये की कथित मांग को लेकर विवाद गरमा गया। अधिवक्ताओं का आरोप है कि उनके साथी अधिवक्ता आशीष पटेल की गाड़ी मुख्य मार्ग के बाईपास पर तकनीकी खराबी अथवा डीजल खत्म होने के कारण बंद हो गई थी। मौके पर पहुंचे आरक्षक रंजीत कुमार यादव ने गाड़ी हटाने के नाम पर कथित तौर पर 20 हजार रुपये की मांग की। अधिवक्ताओं का