बरहेट: वास्को पहाड़ से तीन गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाने की सामग्री बरामद, तीन अन्य की तलाश जारी
बरहेट थाना पुलिस ने वास्को पहाड़ जंगल में छापामारी कर धोखाधड़ी एवं फर्जीवाड़े के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी शाहनवाज आलम नूर अंसारी और गुलजार अंसारी तीनों बरहेट संथाली निवासी हैं इसके अलावा तीन अन्य की तलाश पुलिस कर रही है मामले में कांड संख्या 106 / 26 दर्ज किया गया है आगे पुलिस की जांच जारी है।