गिरिडीह: पुराना डीसी ऑफिस स्थित गिरिडीह जिला गोपनीय कार्यालय में उपायुक्त ने किया ध्वजारोहण
पुराना डीसी ऑफिस स्थित गिरिडीह जिला गोपनीय कार्यालय में उपायुक्त रामनिवास यादव ने शनिवार को ध्वजारोहण किया। यहां निर्धारित समय के अनुसार 8.20 में तिरंगा फहराया गया। मौके पर राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत का गायन किया गया। इसके पूर्व डीसी ने उपस्थित स्कूली बच्चों के बीच मिठाई का वितरण किया और उन्हें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दिया।