बरगढ़: भंडरिया-बरगढ़ के बीच बिरहा नदी का पुल जर्जर, बड़े हादसे का खतरा
Bargarh, Garhwa | Aug 15, 2026 भंडरिया-बरगढ़ मुख्य सड़क पर बिरहा नदी पर बना महत्वपूर्ण पुल इन दिनों हादसे को न्योता दे रहा है। पुल का पाया धंस जाने से बीच का स्लैब नीचे बैठ गया है, जिससे पुल के कभी भी धराशायी होने की आशंका बनी हुई है। इसके बावजूद स्थानीय लोग जान जोखिम में डालकर पुल पार करने को मजबूर हैं। यह पुल भंडरिया और बरगढ़ प्रखंड को जिला मुख्यालय से जोड़ने के साथ-साथ लातेहार, गुमला औ