Public App Logo
गनहिल की पहाड़ी से फिर गिरे भारी बोल्डर, दहशत में 5 परिवार! मसूरी के कचहरी परिसर स्थित सरकारी आवासों के पास गनहिल की पहाड़ी से लगातार दूसरे दिन भारी बोल्डर गिरने से हड़कंप मच गया। सुरक्षा को देखते हुए 5 परिवारों के करीब 17 लोगों ने सरकारी आवास खाली कर कचहरी के हॉल में शरण ली। कर्मचारी जयपाल सिंह रावत और रेवा देवी ने बताया कि लोग डर के साये में जीने को मजबूर हैं। कर्मचारियों की ओर से स्थायी समाधान के साथ ट्रांसफर की मांग भी रखी जा रही है। कर्मचारियों ने उप जिलाधिकारी से तत्काल सुधारात्मक और सुरक्षा संबंधी कार्रवाई की मांग की है। #Mussoorie #GunHill #MussoorieNews #BreakingNews #UttarakhandNews मसूरी गनहिल उत्तराखंड - Dehradun News