संग्रामपुर: बारिश से धान को मिली संजीवनी, खिले किसानों के चेहरे
मूसलाधार बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे। करीब एक घंटे तक हुई झमाझम बारिश से खेतों में खड़ी धान की फसल को संजीवनी मिली। पिछले आठ दिनों से तेज धूप के कारण खेतों की नमी कम हो रही थी और धान की फसल पर संकट गहराने लगा था। चंदनिया गांव के किसान शिवशंकर सिंह, प्रभात कुमार, रौशन कुमार, सुबोध कुमार सहित अन्य ने बताया कि बारिश धान के लिए अमृत के समान है। इससे फसल को