बरहेट: बरहेट में फरार आरोपी के घर पुलिस ने इश्तहार चिपकाए, 15 दिन में न्यायालय में हाजिर होने का निर्देश
रविवार को बरहेट थाना पुलिस ने थाना कांड संख्या 71/26 के फेरारी आरोपी शाहरुख खान के घर पहुंच कर न्यायालय द्वारा निर्गत इश्तहार चिपकाए । बरहेट थाना प्रभारी चंदन कुमार भैया के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारी एवं जवान आरोपी के बरहेट संथाली बीच टोला स्थित घर पहुंचे जहां इश्तिहार चिपकाते हुए सार्वजनिक रूप से इसकी सूचना दी।