मनोहरथाना: मनोहरथाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर खिलौना नुमा हथियार पोस्ट करने के आरोप में एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
मनोहरथाना पुलिस में सोशल मीडिया पर खिलोने नुमा हथियार के साथ पोस्ट करने पर एक व्यक्ति को शांति भंग की धाराओं में गिरफ्तार किया । थाना अधिकारी महेंद्र यादव ने बताया कि थाना क्षेत्र के आकोलिया निवासी बंटी पुत्र देवलाल गाडरी को सोशल मीडिया पर खिलोना नुमा हथियार पोस्ट कर लोगों में भय व्याप्त करने के मामले में शांति भंग की धाराओं में गिरफ्तार किया गया।