देवरिया जनपद के भलुअनी बाजार में एक नाबालिग लड़का झोले समेत सोने की जितिया लेकर फरार हो गया। अकटहा निवासी राजकिशोर पटेल ने झोला दुकान के बाहर बेंच पर रखा था। इसी दौरान करीब 10-12 साल का लड़का झोला उठाकर भाग निकला। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। झोले में सोने की जितिया की माला बताई जा रही है। पुलिस फुटेज के आधार पर बच्चे की पहचान कर पूछताछ में जुटी है।
Barhaj, Deoria | Oct 2, 2026