कानपुर देहात: खानपुर में श्री संकट मोचन बाला जी मंदिर पर 12वें विशाल भंडारे में उमड़े श्रद्धालु.... #KanpurDehat #latestnewsup #budhvamangalvaar2026
कानपुर देहात के तहसील सिकंदरा क्षेत्र अंतर्गत खानपुर गांव स्थित श्री संकट मोचन बाला जी मंदिर में बुढ़वा मंगल के अवसर पर 12वें विशाल भंडारे का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। भंडारे में दो हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।
मंदिर परिसर में रविवार को श्रीरामचरित मानस अखंड पाठ का आयोजन किया गया। अखंड पाठ की पूर्णाहुति के बाद बुढ़वा मंगल पर्व पर विशाल भंडारे का शुभारंभ हुआ, जिसमें आसपास के गांवों सहित दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने बालाजी महाराज के दर्शन-पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की।
मंदिर के पुजारी राधामोहन बाथम ने बताया कि गत वर्षों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी श्रीरामचरित मानस अखंड पाठ का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। इसके बाद आयोजित 12वें विशाल भंडारे में दो हजार से अधिक भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि बुढ़वा मंगल का यह आयोजन क्षेत्र में आपसी भाईचारे और धार्मिक आस्था का प्रतीक बन चुका है।