जिला पदाधिकारी श्री शशांक शुभांकर जी ने मीडिया इंटरेक्शन में बताया कि अब तक लगभग 32 लाख श्रद्धालु गया जी पहुंचकर पिंडदान एवं पितृ कर्म कर चुके हैं। श्रद्धालुओं से प्राप्त फीडबैक सकारात्मक रहा है और जिला प्रशासन एवं बिहार सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई सुविधाओं को लेकर उन्होंने संतोष व्यक्त किया है।
टेंट सिटी में 2500+ बेड्स, मेडिकल सुविधाएं, QR कोड युक्त रिस्क बैंड, निःशुल्क पेयजल, भोजन, ई-रिक्शा एवं स्वच्छता व्यवस्था श्रद्धालुओं की सुविधा को केंद्र में रखकर सुनिश्चित की गई हैं।
श्रद्धालुओं से प्राप्त सुझावों पर जिला प्रशासन लगातार कार्य करते हुए व्यवस्थाओं को और प्रभावी बनाने के लिए प्रयासरत है।
वहीं, वाटर लेजर एवं साउंड शो को जनसुरक्षा के मद्देनज़र अगले आदेश तक स्थगित किया गया है, ताकि रबर डैम क्षेत्र में क्षमता से अधिक भीड़ के कारण किसी भी अप्रिय स्थिति की संभावना को रोका जा सके।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Samrat Choudhary CMO Bihar BJP Bihar PMO India Home Department, Govt. of Bihar DD News Bihar पितृपक्ष महासंगम All India Radio News Department of Tourism, Government of Bihar Art, Culture and Youth Department, Government of Bihar
#gaya #bihar #media #goodgovernance #publicservice
1 views | Gaya, Bihar | Oct 5, 2026