शाहपुर: भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय कृषि कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान का किया जोरदार स्वागत
Shahpur, Betul | Sep 30, 2026 नागपुर से भोपाल लौटते समय मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय कृषि कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान का शाहपुर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया। शिवराज सिंह चौहान के शाहपुर पहुंचने की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी एकत्रित हो गए।