अरवल में शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
अरवल में मद्य निषेध विभाग की टीम ने शराब के खिलाफ अभियान चलाते हुए अलग-अलग जगहों से चार आरोपितों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई में कुल 45 लीटर देसी शराब और दो मोटरसाइकिलें जब्त की गईं। रामापुर मुसहरी से 30 लीटर और पावर ग्रिड के पास से 15 लीटर शराब बरामद हुई। चारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। #ArwalNews #Arwal #BreakingNews #BiharNews #MadyNishedh #AlcoholFreeBihar #PublicKiAwaazNews