बंगाणा: सहनाल गांव में हैंडपंप में मोटर लगने से 20 परिवारों को मिली पेयजल सुविधा
Bangana, Una | Sep 29, 2026 कुटलैहड़ के जोगी पंगा सहनाल गांव में हैंडपंप में मोटर लगाई गई है, जिससे 20 परिवारों की लंबी पेयजल समस्या दूर हुई। विधायक विवेक शर्मा के समन्वय से किया गया यह कार्य अब गांव में पानी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करेगा।