गिधौर: गिद्धौर में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का भव्य स्वागत, जेसीबी से किया गया पुष्प वर्षा
Gidhaur, Jamui | Aug 16, 2026 झाझा के न्यू बोड़वा बस स्टैंड परिसर में रविवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में शामिल होने सड़क मार्ग से जा रहे स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का गिद्धौर में भव्य स्वागत किया गया। मिंटो टॉवर के समीप करीब 11:45 बजे मंत्री के काफिले के पहुंचते ही समर्थकों और स्थानीय लोगों ने उत्साह के साथ उनका स्वागत किया।