पलासी: पलासी में थाना से स्वास्थ्य केंद्र तक स्वतंत्रता दिवस का जश्न, शहीदों को किया गया नमन
Palasi, Araria | Aug 16, 2026 पलासी प्रखंड में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। थाना परिसर में थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने तिरंगा फहराया और पुलिसकर्मियों ने राष्ट्रगान के साथ देश की एकता व सुरक्षा का संकल्प लिया। उप स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. जहांगीर आलम समेत चिकित्सकों और कर्मियों ने ध्वजारोहण किया। विभिन्न संस्थानों में भी देशभक्ति का उत्साह दिखा।