श्रीनगर: शिव चर्चा से भक्तिमय हुआ चनका, श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की महिमा का किया गुणगान
चनका पंचायत के वार्ड नंबर दो में दो बजे से सावन माह के पावन अवसर पर मंगलवार को एक दिवसीय शिव चर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे दर्जनों शिवगुरुओं एवं श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान भोलेनाथ की महिमा का गुणगान किया। शिव चर्चा के दौरान भजन-कीर्तन, शिव महिमा एवं आध्यात्मिक प्रवचनों से पूरा गांव भक्तिमय माहौल में डूब गया।