धुरकी: धुरकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सर्प विषरोधी दवा उपलब्ध, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने अंधविश्वास से दूर रहने की अपील
Dhurki, Garhwa | Aug 9, 2026 धुरकी बरसात के मौसम को देखते हुए धुरकी प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पूरी तरह से सतर्क और तैयार है। अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रत्नेश कुमार ने रविवार 2बजे जनता के नाम एक महत्वपूर्ण संदेश जारी करते हुए कहा कि बारिश के दिनों में अक्सर सांप और अन्य विषैले जंतु बाहर निकल आते हैं। ऐसे में यदि किसी भी व्यक्ति को सांप काट ले, तो वे