मैहर: बदेरा ग्राम में सेवा संकल्प अभियान की कलश यात्रा का भव्य स्वागत
मैहर। सेवा संकल्प अभियान के तहत निकाली जा रही कलश यात्रा का मैहर जिले के बदेरा ग्राम में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर सांसद गणेश सिंह, विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी, भाजपा जिला अध्यक्ष कमलेश सुहाने सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। जिले की सीमा में रात्रि के समय कलश यात्रा के पहुंचने भाजपा नेता कुलदीप तिवारी के साथ ग्रामीणों ने किया स्वागत।