कोलेबिरा: मानव तस्करी पर सख्त कार्रवाई, पीड़ितों के पुनर्वास पर जोर
मंगलवार को शाम 4 बजे मिली जानकारी के अनुसार, एसपी श्रीकांत एस. खोट्रे ने बताया कि मानव तस्करी के मामलों में सिमडेगा पुलिस लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। राजस्थान, विशाखापट्टनम, चेन्नई समेत देश के विभिन्न हिस्सों से पीड़ितों को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा गया है। संबंधित विभागों के सहयोग से पुनर्वास की प्रक्रिया भी शुरू कराई जा रही है।