लोहपुरुष केशरदेव मिन्तर स्मारक की दुर्दशा पर एडवोकेट तरुण मिन्तर ने जताई भारी नाराजगी
नवलगढ़। शहर की जनसमस्याओं को लेकर भारतीय जनता पार्टी के युवा कार्यकर्ता एडवोकेट तरुण मिन्तर ने आवाज बुलंद की। शहर की समस्याओं के समाधान में सहयोग के लिए सम्मानित किए गए तरुण मिन्तर ने कार्यक्रम के दौरान नवलगढ़ की विभिन्न जनसमस्याओं को क्रमवार तरीके से सामने रखा और लोगों से मजबूती के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।
इस दौरान लोहपुरुष केशरदेव मिन्तर स्मारक की बदहाल स्थिति देखकर एडवोकेट तरुण मिन्तर ने भारी नाराजगी जाहिर की। स्मारक के चारों तरफ अतिक्रमण होने के साथ रस्सियों और तिरपाल के कारण स्मारक की स्थिति देखकर मौके पर मौजूद लोग भी आहत नजर आए। स्मारक की दुर्दशा को लेकर लोगों ने जिम्मेदारों से उचित कार्रवाई और स्मारक की गरिमा बहाल करने की मांग की।
तरुण मिन्तर ने कहा कि शहर की समस्याओं को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाकर उनके समाधान के लिए सभी को एकजुट होकर प्रयास करना होगा।
कार्यक्रम में पूर्व पालिकाध्यक्ष एडवोकेट ओमप्रकाश मिन्तर, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष कैलाश चोटिया, जांगिड़ समाज के अध्यक्ष भंवरलाल जांगिड़ सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।