Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
image
image
image

स्वच्छता पखवाड़ा के माध्यम से युवाओं ने दिया स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज का संदेश मेरा युवा भारत, वैशाली द्वारा 1 से 15 अगस्त तक विभिन्न मंदिरों एवं सार्वजनिक स्थलों पर चलाया गया स्वच्छता अभियान जिला पदाधिकारी, वैशाली वर्षा सिंह के मार्गदर्शन में जिले में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं जिम्मेदार नागरिकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। इसी क्रम में मेरा युवा भारत, वैशाली द्वारा दिनांक 01 अगस्त से 15 अगस्त 2026 तक स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया गया। स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत NYV प्रतिभागियों एवं मेरा युवा भारत के स्वयंसेवकों द्वारा जिले के विभिन्न मंदिरों एवं सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। युवाओं ने श्रमदान करते हुए परिसर की साफ-सफाई की तथा आमजन को सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया। जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह ने कहा कि स्वच्छता केवल किसी एक विभाग या अभियान की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। युवाओं की सक्रिय भागीदारी से स्वच्छता के संदेश को व्यापक स्तर पर जन-जन तक पहुँचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। स्वच्छता पखवाड़ा के दौरान युवाओं को स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने, सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति सजग रहने का संदेश दिया गया। अभियान के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री के Mission LiFE के विचारों को भी जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास किया गया। जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में मेरा युवा भारत, वैशाली द्वारा युवाओं को स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने तथा उनमें जिम्मेदार नागरिकता की भावना विकसित करने के लिए निरंतर जागरूकता एवं जनभागीदारी आधारित गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। #YoungIndiaNews #hajipurnews #VaishaliNews #HarGharTiranga #deshbhakti #vaishali #BiharNews #15august #hajipur #IndependenceDay2026

Hajipur, Vaishali | Aug 16, 2026