Public App Logo
सेलाकुई में दूसरी चोरी एक युवक दिनदहाड़े दुकान से रिफाइंड तेल का टीन लेकर फरार , CCTV में कैद हुई वारदात सेलाकुई। क्षेत्र में नशे के खिलाफ पुलिस और सामाजिक संगठनों द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद नशे की गिरफ्त में फंस रहे युवाओं के अपराध की ओर बढ़ने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। नशे की लत पूरी करने के लिए अब चोरी जैसी वारदातें भी खुलेआम सामने आने लगी हैं। ताजा मामला सेलाकुई के जमनपुर क्षेत्र का है, जहां एक युवक दिनदहाड़े एक दुकान से रिफाइंड तेल का कैन उठाकर फरार हो गया। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। फुटेज में युवक बेखौफ अंदाज में दुकान से तेल का टीन उठाकर ले जाता हुआ साफ दिखाई दे रहा है। घटना की जानकारी मिलने पर दुकानदार ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली, जिसके बाद चोरी का खुलासा हुआ। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति अब सामाजिक चिंता का विषय बन चुकी है। उनका कहना है कि यदि समय रहते नशे के कारोबार और इसकी चपेट में आ रहे युवाओं पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई, तो इस तरह की घटनाएं और बढ़ सकती हैं। युवक बल चांचक का ही बताया जा रहा है Cobra News UK की अपील है कि नशे के खिलाफ केवल जागरूकता ही नहीं, बल्कि प्रभावी कार्रवाई और सामाजिक सहभागिता भी जरूरी है, ताकि युवाओं को अपराध की राह पर जाने से रोका जा सके। #followerseveryone #highlightseveryone #UttarakhandNews #selaquinews #selaquidehradunnews @top fans Uttarakhand Police - Uttarakhand News