अमरोहा। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अमरोहा पुलिस लाइन में देशभक्ति और राष्ट्र गौरव का माहौल देखने को मिला। पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव ने पुलिस लाइन परिसर में विधिवत ध्वजारोहण किया। तिरंगा फहराते ही पुलिसकर्मियों ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी और देश की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा के प्रति अपने कर्तव्यों को पूरी निष्ठा से निभाने का संकल्प लिया।
इस दौरान पुलिस लाइन में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। एसपी लखन सिंह यादव ने पुलिसकर्मियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके कर्तव्य, अनुशासन और उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की।
बेहतर और उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन भी किया गया। समारोह के दौरान पूरा पुलिस लाइन परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।
बाइट — लखन सिंह यादव, पुलिस अधीक्षक अमरोहा
रिपोर्ट — बबलू सिंह सैनी
NHP Bharat 🇮🇳
.
.
.
.
#Amroha #AmrohaNews #AmrohaPolice #UPPolice #SPAmroha
Fatehabad, Agra | Aug 15, 2026