सदर: ‘वंदे मातरम्’ विवाद पर प्रमोद तिवारी ने बीजेपी पर किया हमला, कहा- सोनिया गांधी ने पूरे सम्मान से गाया राष्ट्रगीत
Sadar, Allahabad | Aug 16, 2026
वंदे मातरम्’ को लेकर चल रहे विवाद के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने बीजेपी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब सत्ता पक्ष अपनी नीतियों और कामकाज को लेकर घिरता है, तो वह राष्ट्रगान, राष्ट्रध्वज और राष्ट्रगीत जैसे राष्ट्रीय प्रतीकों को मुद्दा बनाकर विवाद खड़ा करने की कोशिश करता है।